YouTube Shorts Kya Hai

YouTube Shorts Kya hai 2023 में यूटूब शॉट्स से पैसे कैसे कमाए

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और शारदार आर्टिकल में जिसमे हम बात करने वाले है बहुत ही ट्रेंडिंग और नए टॉपिक के बारे में जिसने बहुत से लोगो की पूरी की पूरी लाइफ बदल दी है और आपकी भी बदल सकता है अब शायद आप समझ रहे होंगे की हम आज किस टॉपिक के बारे में बात करने वाले है, आज हम बात करेंगे YouTube Shorts Videos के बारे में क्युकी आजके समय में यह ऑनलाइन पैसे कमाने का बहुत ही शानदार तरीका है जिससे कोई भी इंसान महीने में अच्छा खासा पैसा कमा सकता है और YouTube Shorts की अपनी खुदकी कुछ खूबिय है जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे |

YouTube Shorts आजके समय में बहुत ज्यादा तेजी से popular हो रहे है और ऐसे हजारो लोग है जो इससे अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे है साथ ही साथ उनमे से कुछ लोग अपनी पर्सनल ब्रांडिंग भी कर रहे है और उन्ही लोगो की तरह आपके पास भी मौका/औसर है की आपभी YouTube Shorts से पैसे कमा सकते है अपने-आप को एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकते है. आपको YouTube Shorts पे काम करने के लिए एक भी रूपए की इन्वेस्टमेंट की जरुरत नहीं पड़ेगी साथ ही साथ आप इसे अपने काम के साथ साथ पार्ट टाइम भी कर सकते है|

चलिए बिना किसी देरी के फटा फट आर्टिकल की शुरुआत करते है और जानते है की आखिर YouTube Shorts Videos क्या है कैसे काम करते है कैसे बनाए जाते है किस तरह हम इन्हें वायरल कर सकते है और सबसे अहम् और जरूरी बात इससे किस तरह हम पैसे कमा सकते है |

सबसे पहले जानते है YouTube Shorts क्या है? इसके बाद एक एक करके बाकी चीजो के बारे में जानेगे :-

यूटूब शॉर्ट्स क्या है? (What is YouTube shorts?)

YouTube Shorts यूटूब का ही एक शोर्ट विडियो मेकर फीचर है जिसमे आप 1 Minute Duration तक की विडियो बनाकर अपने यूटूब चैनल पे डाल सकते है इसे YouTube Stories के नाम से भी हम जानते है |

YouTube ने इस फीचर को Tik-Tok की ऑडियंस को अपने प्लेटफार्म पे इन्गेज करने के लिए यह फीचर लांच किया और भारत में Tik-Tok के बैन होने के बाद YouTube को काफ़ी हद तक इसपे सफलता भी मिली और आज भारत में जितनी भी Tik-Tok पे ऑडियंस थी वो अधिकांश YouTube Shorts और Instagram Reels पे शिफ्ट हो गई है उसी के साथ जो भी Tik-Tok के कंटेंट क्रिएटर वो भी अब अपने कंटेंट को YouTube Shorts और Instagram Reels पे क्रिएट करने लगे है |

सरल शब्दों में इसे समझे तो यह एक शोर्ट विडियो मेर्किंग फीचर है जिससे आप आसानी से अपने शोर्ट विडियो बना सकते है उसे पब्लिश कर सकते है और उसके बाद आप उसे प्रमोट कर सकते है सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है |

यूटूब शोर्ट विडियो बनाने के फायदे (Benefits of making YouTube Short Videos)

YouTube Shorts बनाने के कई फायदे है –

  1. इसमें अधिक्तम समय सीमा 1 मिनट है इसलिए बहुत कम समय में यह बन जाती है |
  2. छोटे विडियो होने के कारण इसमें बहुत ज्यादा कस्टमाईज नहीं करना होता है |
  3. यदि आप YouTube या Facebook के लिए Video बनाते है तो आप उन्ही विडियो से छोटे छोटे शॉर्ट्स कट करके पब्लिश कर सकते है |
  4. बिना चेहरा दिखाए भी आप आसानी से YouTube Shorts बना सकते है |
  5. YouTube Shorts क्रिएट करने में आपको कोई भी इंवेस्टमेंट नहीं करनी होगी |
  6. इसे आप पार्ट टाइम, फुल टाइम, फ्री टाइम कभी भी कर सकते है |
  7. आप किसी दूसरे के भी विडियो से YouTube Shorts बना सकते है बस वो CopyRight नहीं होना चाहिए |
  8. आप किसी भी Niche से रिलेटेड YouTube Shorts बना सकते है |
  9. YouTube Shorts को आप अपना अर्निंग सोर्स बना सकते है |
  10. आप अपने बिज़नस को YouTube Shorts के जरिए प्रमोट कर सकते है |

यूटूब ने शॉर्ट्स क्यों लांच किया (Why did YouTube launch shorts)

जैसा की हम और आप इस बात को जानते ही है की कोई भी चीज हो वो समय-समय पे अपने आप को अपडेट करती ही है ठीक उसी तरह YouTube भी अपने फीचर को जरुरत के हिसाब से अपडेट करता रहता है और नए-नए फीचर लेकर आता रहता है |

यह फीचर(YouTube Shorts) भी मार्केट की नीड और डिमांड को देखते हुए ही YouTube ने लांच किया क्युकी आजके समय में लोग बहुत बड़ा विडियो देकना पसंद नहीं करते है और बहुत से ऐसे ऐप मार्केट पे आ रहे थे जो की शॉर्ट्स विडियो मेकर थे जिनमे से सबसे बड़ा नाम Tik-Tok है इसी वजह से YouTube ने भी अपने प्लेटफार्म पे यह फीचर जल्द से जल्द ऐड किया जिससे उसकी रीच कम न हो सके |

YouTube Shorts का सबसे ज्यादा चलन भारत देश में ही है क्युकी भारत में Tik-Tok बैन कर दिया गया है जिसकी वजह से उसकी बहुत सी ऑडियंस YouTube पे शिफ्ट हो गई है और भारत में YouTube Shorts इतना ज्यादा popular हो रहा है की वो अदिकंश मार्केट को अकेले ही कैप्चर कर रहा है और टॉप ट्रेंडिंग की बात करे तो भारत में YouTube की Top 10 ट्रेंडिंग में से 6-7 YouTube Shorts (Short Stories) है जबकि अन्य देशो की बात करे तो वहा YouTube Shorts इतना ज्यादा popular नहीं है क्युकी वह आज भी शॉर्ट्स वीडियोस में Tik-Tok का दबदबा कायम है |

यूटूब शॉर्ट्स कैसे बनाए (How to Make YouTube Shorts)

चलिए Step By Step समझते है कैसे आप शॉर्ट्स बना पाएगे :-

  1. सबसे पहले आपको YouTube Application पे Signin करके ओपन करना है
  2. उसके बाद जैसे ही आप अपने फ़ोन पे YouTube App खोलेंगे आपको Home के बगल में + का Symbol दिखेगा आपको उसपर click करना है
  3. आपके सामने दो आप्शन खुल जाएगे
    1. Video का आप्शन होगा
    2. Live का आप्शन होगा
  4. आपको Video के आप्शन पे click करना है
  5. आपके सामने Create a Short का Option दिखने लगेगा
  6. जैसे ही आप Create a Short पे click करेंगे आपके सामने कैमरा खुलकर आ जाएगा |
  7. आप यहाँ से अपनी शोर्ट विडियो रिकॉर्ड भी कर सकते है साथ ही साथ आप गैलरी से विडियो अपलोड भी कर सकते है |
  8. यदि आप शोर्ट क्रिएट करते है तो आपको स्क्रीन के सबसे ऊपर ऐड म्यूजिक का भी आप्शन मिल जाएगा, उसपे click करके बहुत आसानी से म्यूजिक सेलेक्ट कर सकते है |
  9. आप उसके बाद बहुत आसानी से शोर्ट बना सकते है
  10. एक बार शोर्ट बनने के बाद आपको Next पे click करना है
  11. आपको अपने विडियो का Tittle डालना है
  12. Tittle के नीचे आप प्राइवेसी सेलेक्ट कर सकते है
    1. Public
    2. Unlisted
    3. Private
    4. Scheduled
  13. आपको चार तरह की प्राइवेसी मिल जाएगी आप अपने जरूरत के हिसाब से किसी एक को चुन लेंगे अधिकांश Public ही चुना जाता है
  14. उसपे बाद आपसे Select Audience पूछेगा
  15. आपको ऑडियंस में सिर्फ इतना सेलेक्ट करना है की यह विडियो बच्चो के लिए है या नहीं
  16. आपको आपके फ़ोन के स्क्रीन पे सबसे ऊपर Upload का आप्शन दिखेगा आपको उसपर click करके अपना YouTube Shorts Video पब्लिश कर देना है |

यूटूब शॉर्ट्स को वायरल कैसे करे (How to Make YouTube Shorts Viral)

यदि आप अपने YouTube Shorts को वायरल करना चाहते है तो आपको इसमें लिए एक प्रोसेस से गुजरना ही होगा, ऐसा नहीं है की मै या फिर कोई और आपको कोई कुछ शॉर्टकट ट्रिक्स बता देगा और आप एक दिन में या फिर एक हफ्ते में फेमस हो जाएगे आपको कुछ चीजो को step by step Follow करना होगा और जिससे आप बहुत कम समय पे अपने शॉर्ट्स को वायरल कर पाएगे |

चाहिए एक एक करके देखते है क्या क्या Steps आपको अपनी YouTube Shorts Video को वाइरल करने के लिए करने होंगे :-

  1. सबसे पहले तो आपको रोजाना 3-4 विडियो अलग-अलग समय में डालने होंगे
  2. आपको अपनी Niche से ही Related विडियो पब्लिश करने है
  3. आपको क्वालिटी कंटेंट देना है
  4. हमेशा Tittle पे सही और इफेक्टिव Keyword ही डाले
  5. Trending Topics पे ही शॉर्ट्स बनाए
  6. विडियो से ऑडियो मिसमैच नहीं होनी चाहिए
  7. CopyRight Free कंटेंट डाले
  8. उसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे

जब आप रोजाना in चीजो को फालो करेंगे तो आपकी शॉर्ट्स बहुत जल्द ही वायरल होने लगेंगी |

यूटूब फंड्स क्या है (What is YouTube Funds)

YouTube Shorts Video से भी लोग पैसे कम सके इस लिए YouTube ने यह एक नया फीचर लांच किया है जिसपे आप YouTube Shorts बनाकर 10000 Doller तक कमा सकते है

यूटूब फंड्स के लिए कैसे अप्लाई करे (How to Apply for YouTube Funds)

आपको YouTube Funds का लाभ लेने के लिए कही भी अप्लाई करने की कोई भी जरुरत नहीं है क्युकी YouTube कितने भी शॉर्ट्स वाले चैनल है उन सभी पे नजर रखता है और जितने लोग अच्छे और यूनिक शॉर्ट्स पब्लिश करते है उनको उनकी परफॉरमेंस के हिसाब से बिना कुछ करे सीधे उनके YouTube Account पे पेमेंट Notification भेज देता है और फिर वो अपने Google AdSense से बहुत आसानी से वो पैसा बैंक में ला सकते है |

आपको सिर्फ और सिर्फ कंटेंट पे ध्यान देना है कही कुछ अप्लाई करने की आपको कोई जरूरत नहीं है यदि आपके कंटेंट पे दम होगा तो YouTube आपको खुद बा खुद पैसे देगा |

यूटूब शॉर्ट्स मोनेटाइज कैसे करे (how to monetize YouTube Shorts)

आज भी बहुत से लोगो को ये चीज क्लियर नहीं है की क्या YouTube शॉर्ट्स चैनल को मोनेटाइज करता है या नहीं तो आपको मिंज आज यह चीज बिलकुल क्लियर करदू की YouTube बिलकुल शॉर्ट्स चैनल को मोनेटाइज करता है पहले ऐसा कुछ पैरामीटर थे जिसकी वजह से YouTube शॉर्ट्स चैनल को मोनेटाइज नहीं करता था लेकिन आजके समय की अगर हम बात करे तो आज आज YouTube उन सभी शॉर्ट्स चैनल को मोनेटाइज कर देता है जो उसके लिए eligible है

आपको अपना YouTube Shorts Channel यदि मोनेटाइज करवाना है तो आपको अपने चैनल में कुछ मानदंड(criteria) को ध्यान में रखना होगा और उन उन्हें पूरा करने के बाद ही आपका चैनल मोनेटाइज हो पाएगा तो चलिए देखते है किन-किन चीजो का आपको ध्यान रखना होगा और कैसे आप अपने YouTube Shorts Channel को मोनेटाइज करवा पाएगे |

आपको सबसे पहले 1000 Subscriber और 4000 घन्टे का वाचटाइम होना जरूरी है साथ ही साथ आपका कंटेंट CopyRight फ्री होना चाहिए उसके बाद आपका चैनल वेरीफाई होना चाहिए लेकिन यदि आपका चैनल सिर्फ शॉर्ट्स का है तो आपको Monetization नहीं मिलेगा इसलिए आपके चैनल में कुछ अन्य विडियो भी होनी चाहिए जो शॉर्ट्स न हो|

आने वाले कुछ समय में हो सकता है Shorts की लोकप्रियता को दखते हुए YouTube अपने अल्गोरित्म में कुछ नया बदलाव लेकर आ सकता है और Monetization और आसान हो सकता है |

यूटूब शॉर्ट्स से पैसे कैसे कमाए (how to make money from YouTube shorts)

आप YouTube Shorts से कई तरह से पैसे कमा सकते है चलिए एक एक करके देकते है की वो कौन कौन से तरीके है जिससे आप पैसे कमएगे :-

Google AdSense :-

आप अपने YouTube Shorts को Monetize करवा सकते है साथ ही साथ आपको YouTube के नए फीचर YouTube Funds का भी फाएदा मिलेगा. Google AdSense क्या है इसमें बारे में आप यदि बहुत ही विस्तार से जानना चाहते है तो आप हमारे दूसरे आर्टिकल को पढ़ सकते है इसमें हमने Google AdSense के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया हुआ है |

Affiliate Links :-

जैसा की आप जानते ही है की डिजिटल का विस्तार होने के बाद एफिलिएट मार्केटिंग का चलन कितना ज्यादा बढ़ गया है और इसी लिए आपके पास बहुत ही बेहतरीन मौका है की आप अपने शॉर्ट्स पे एफिलिएट मार्केटिंग जितना चाहे उतना पैसा कमा सकते है |

एफिलिएट मार्केटिंग पे आप बस किसी प्रोडक्ट का आपको अपना यूनिक लिंक लेकर विडियो पे डाल देंगे और उसके बाद जो भी यूजर उस लिंक के जरिए खरीदेगा तब कंपनी आपको कुछ कमीशन देगी. एफिलिएट मार्केटिंग क्या है इसमें बारे में यदि आप बहुत ही विस्तार से जानना चाहते है तो हमारा अन्य आर्टिकल पढ़ सकते है जिसपे हमने बहुत ही विस्तार से बताया है समझाया है की कैसे आप आसानी से एफिलिएट मार्केटिंग कर पाएगे |

Sponsership :-

आप SponserShip से भी पैसे कमा सकते है | जब आपके शॉर्ट्स वायरल होने लंगेंगे तब आपके पास आपकी Niche से Related ब्रांड्स का Sponsership ऑफर आने लगेगा|

आपको इसमें सिर्फ ब्रांड्स को प्रमोट करने का ही पैसा मिलता है सिर्फ और सिर्फ आपको अपने शॉर्ट्स में उन प्रोडक्ट्स के बारे में बताना है और सिर्फ इसी चीज का ब्रांड्स आपको पैसे देंगे |

Self Promotion :-

आप शॉर्ट्स के जरिए अपनी वेबसाइट, चैनल्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और बिज़नस प्रमोट कर सकते है और वहा से पैसे कमा सकते है |

इससे आपको डायरेक्ट अर्निंग तो नहीं होगी लेकिन आप इनडायरेक्ट पैसा जरुर कमा सकते है और यदि आपने सारी चीज सही से इम्प्लीमेंट की है उनपर सही से काम किया है तो आप महीने में सिर्फ सेल्फ प्रोडक्ट प्रमोशन से ही अच्छा खासा पैसा कमा सकते है इसी के साथ आप इसपे सेल्फ ब्रांडिंग भी कर सकते है आप खुदको एक ब्रांड बना सकते है |

Must Read :-

Conclusion of YouTube Shorts

आज आपने जाना YouTube Shorts क्या है कैसे काम करता है किस तरह इससे हम पैसे कमा सकते है,

यदि इस आर्टिकल में ऐसी कोई चीज है जो आपको नहीं समझ आया या फिर आपका कोई सवाल है या कोई सुझाव आप हमे देना चाहते है तो आप निसंकोच कमेंट बॉक्स आपका ही है उसके जरिए आप हमसे सम्पर्क कर सकते है |

FAQ Related to YouTube Shorts

YouTube Funds से कितने पैसे मिलते है ?

यह रकम कोई निश्चित नहीं है की आपको YouTube Funds से कितने पैसे मिलेंगे, YouTube आपकी परफॉरमेंस को दखते हुए कुछ अमाउंट आपके एडसेंस अकाउंट पे भेज देता है इसमें न आपको अप्लाई करना है और न ही कोई फॉर्म फिल करने है बस आपको कंटेंट पब्लिश करना है और आपको आपके कंटेंट के हिसाब से उसकी रीच के हिसाब से आपको वो पैसे देगा |

2 thoughts on “YouTube Shorts Kya hai 2023 में यूटूब शॉट्स से पैसे कैसे कमाए”

  1. सर जी नमस्ते आप का कंटेंट हमे अच्छा लगा सर जी हमे अफ्फिलिएट मार्केटिंग सीखना है वो भी फ्री में क्योकि मेरे पास पैसे नही है तो इससे कैसे सीखें आप के पास कोई उपाय है जिससे हम फ्री में सिख सके तो हमे बताइये गा प्लीज

    1. Arvind ji फ्री में एफिलिएट मार्केटिंग बहुत से लोग कर रहे है और अच्छा पैसा भी कमा रहे है और आप भी उन्ही की तरह अच्छा कमा सकते है |
      Affiliate Marketing kya hai? एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करे ये ब्लॉग आप पढ़ कर सीख सकते है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *