Ebook

ebook se paise kaise kamaye

ईबुक क्या है ?(What Is Ebook?)

पहले हम किताब पढ़ते थे अब उसी किताब को फ़ोन के जरिये पढने को ईबुक कहते है

तेजी से बदलते युग में आज जहा सब डिजिटल हो रहा है वही लोग किताब को फ़ोन से पढना ज्यादा पसंद करते है

ईबुक कैसे बनाते है (How To Make ebook)

अगर आप पहली बार ईबुक बनाने जा रहे है या फिर आपको इसके बारे में कुछ भी नही पता तो घबराने की बिलकुल जरूरत नही है क्युकी आज मै आपको बहुत आसान भाषा में स्टेप बाई स्टेप बताउगा

  • आप सबसे पहले कोई टॉपिक चुने जिसमे आपको अच्छा ज्ञान व अनुभव हो
  • जैसे – फिटनेस, कुकिंग, मॉडलिंग, एडिटिंग, डिजाइनिंग, एजुकेशन अदि
  • यदि आप अन्य किसी काम के बारे में अच्छी जानकारी रखते है तो आप उसमे भी ईबुक लिख सकते है
  • आप उस जानकारी को एक एक करके लैपटॉप में लिख ले
  • अगर आपके पास लैपटॉप नही है तो फ़ोन पे भी लिख सकते है
  • या आपको शुरुआत में लिखने में दिक्कत हो रही है तो आप पहले किसी कॉपी में लिख सकते है
  • फिर बाद में उसे आप देख देख कर टाइप कर सकते है

ईबुक लिखने में कुछ चीजों का ध्यान रखे

  1. हैडिंग जरुर डाले
  2. सरल भाषा में समझाने की कोशिश करे
  3. फोटो जरुर लगाये जिससे आसानी से समझ आए
  4. ऐसा लिखे जो देखने में भी अच्छा लगे
  5. पूरी जानकारी दे

ईबुक लिखने के बाद

  1. किसी ऐप से उसे सजा सकते है
  2. Canva ऐप का भी इस्तमाल कर सकते है
  3. ये फ्री भी है और फ़ोन लैपटॉप दोनों में आसानी से चलता है
  4. अब आप अपनी ईबुक में फोटो वगैरा लगा कर उसे तयार कर ले
  5. अब उसे पीडीऍफ़ फॉर्म में डाउनलोड कर ले
  6. और अपने फ़ोन या लैपटॉप के गूगल ड्राइव में सेव करले

आपकी ईबुक बनकर तयार हो गयी अब इसको किस जगह बेचना है उसके बारे में बात करते है

ebook किन किन चीजों में लिख सकते है 

  1. जिसमे आपको नॉलेज (Knowledge) हो उसमे बना सकते है
  2. किसी चीज में आप एक्सपर्ट (Expert) है तो उसमे बना सकते है
  3. जिसमे आपका पैसन (Passion) है आप उसमे भी बना सकते है
  4. आपने कभी किसी काम में दिक्कत (Problems) का सामना किया है तो आप उमसे भी बना सकते है

प्लेटफॉर्म जहा ईबुक बेचेंगे (Platform Where Ebook Sell)

ऐसे तो बहुत से पेमेंट गेटवे (Payment Gateway) के प्लेटफॉर्म है लेकिन हम उनमे से तीन सबसे बेहतर और भरोशेमंद प्लेटफॉर्म  के बारे में बात करने वाले है जिनमे बहुत आसानी से पेमेंट आ जाती है और किसी तरह का कोई फ्राड होने का भी खतरा नही रहता है

1-Istamojo

2-Amazon Kindle

3-Razorpay

instamojo पे  स्टेप बाई स्टेप समझते है की इसमें अकाउंट कैसे बनेगा कैसे इसमें ईबुक लिंक होगी और कैसे इसे लोग पढ़ पायगे
  1. सबसे पहले instamojo में अकाउंट बना ले (आसानी से 2 मिनट में बन जायगा)
  2. dashboard खुल जायगा लॉग इन करने के बाद
  3. Create Online Store पे क्लिक करे
  4. अपने स्टोर का नाम लिखे जो आपको पसंद हो
  5. अपने सोशल मीडिया का लिकं दे (फेसबुक, टेलीग्राम आदि)
  6. Digital products पे क्लिक करे
  7. Next: Store URL  पे क्लिक करे
  8. View my online store पर क्लिक करे
  9. आपको अपने स्टोर का dashboard दिखने लगेगा
  10. स्टोर का logo लगाये जो भी आप लगाना चाहते हो
  11. अपने स्टोर का slider अपलोड करे
  12. अपने प्रोडक्ट (ebook) को add करे
  13. डिजिटल प्रोडक्ट पे क्लिक करे
  14. अपने प्रोडक्ट की डिटेल्स भरे
  15. अपने ईबुक का preview देखे
  16. बाकी सेटिंग्स भी आप ऐसे ही कर लेंगे
Razorpay भी बहुत अच्छा विकल्प है जिसमे हम अपने ईबुक को सेल कर सकते है तो चलिए एक एक करके जानते है कैसे इसमें अपनी ईबुक सेल कर सकते है
  1. आपके पास पहले से अकाउंट तो होगा नही तो email डालकर sign up कर लेंगे
  2. पासवर्ड इंटर कर देना है
  3. बिज़नेस टाइप लिखना होगा पहली बार बना रहे है तो unregistered पे क्लिक करे
  4.  अपना नाम और फ़ोन नंबर लिखे
  5. email में एक OTP गया होगा उसे लिख देना है
  6. एक dashboard खुल जायगा
  7. activate your account में क्लिक कर दे
  8. डिटेल्स भर दे  और save में क्लिक कर दे
  9. आपको अपना पैन नंबर लिखना होगा
  10. अपना पता pin code सब भर दे  save and next पे क्लिक करे
  11. अब बैंक अकाउंट की डिटेल्स दाल दे save में क्लिक करना है
  12. आधार नंबर डालना है
  13. इतना सब करने के बाद आपका KYC update हो जायगा और अकाउंट बन जायगा
  14. अब पेमेंट पेज पे क्लिक करे
  15. आसानी से आप अपने हिसाब का पेमेंट पेज बना लेंगे
  16. अपने जरूरत के हिसाब से उसमे कुछ घटा बढा भी सकते है
  17. अपना price लिख देंगे कितने में आप बेचना चाहते है
  18. रिफंड या प्राइवेट पालिसी भी देना चाहे तो दे सकते है
  19. पेज सेटिंग आप अपने हिसाब से बना सकते है
  20. उसमे अपने गूगल ड्राइव में जो ebook है उसका URL दे देंगे
  21. पेमेंट के बाद कोई thank you पेज भी बना सकते है या सीधा उसे ebook वाले पेज में भेज सकते है

ग्राहक कैसे ढूढे (How To Find Customer)

पेमेंट गेटवे वाले लिंक को आप  अलग अलग जगह दे सकते है और जो कोई भी खरीदना चाहेगा वो आसानी से खरीद सकता है

जैसे –

  1. अपने ब्लाक में लिंक दे सकते है
  2. अपने सोशल मीडिया में आसानी से उसके बारे में बता कर लिंक दे सकते है
  3. अलग अलग तरह के ग्रुप्स मेर भी आप लिंक दे सकते है
  4. अगर आपका कोई YouTube चैनल है उसमे भी अपने ईबुक के बारे में बता सकते है और लिंक दे सकते है
  5. दोस्तों रिश्तेदारों को भी आप लिंक दे सकते हो और वो किसी को बेचेंगे तो उसमे उनको कुछ कमीशन भी दे सकते है
  6. बहुत से तरीके है और भी Ebook सेल करने के जब आप इसमें काम करोगे तो नये नये  तरीके भी मिल जायगे

Ebook को कम समय में ज्यादा कैसे बेचे?

अगर आप बहुत कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगो तक अपनी Ebook पहुचाना चाहते है तो आपको अपनी Ebook की मार्केटिंग करनी पड़ेगी. गूगल एड्स या फेसबुक एड्स के जरिए आप आसानी से मार्केटिंग कर सकते है लेकिन इसमें पहले आपको पैसा लगाना पड़ेगा तब आपको पैसे आएगे |

हमे आशा है आपको Ebook समझ में आ गयी होगी हमारा हमेशा से यही प्रयाश रहता है की आपको पूरी जानकारी दी जा सके जिससे आपको कही और जाने की जरूरत न पड़े आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमे कमेंट में बता सकते है

1 thought on “ebook se paise kaise kamaye”

  1. Pingback: Link Building Kya Hai | Benifits of SEO लिंक बिल्डिंग | 2022

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *