CPC, CPM, CTR, CPA & CPL

CPC, CPM, CTR, CPA & CPL क्या है?

नमस्कार दोस्तों कैसे है आप! उम्मीद करता हू आप सकुशल होंगे और मेरी तरह आप भी रोज कुछ न कुछ नया सीख रहे होंगे और इसी सीखने-सिखाने की श्रंखला को इसी तरह आगे बढाने के लिए आज मै फिरसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय को लेकर आया हू, आजके विषय को जानना उन सभी लोगो के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है जो डिजिटल अपने काम को कर रहे है खासकर ब्लॉगर और यूट्यूबर जो Google AdSense के जरिए अपनी आए कर रहे है |

आज हम बात करेंगे CPC, CPM, CTR, CPA & CPL क्या है ये कैसे काम करते है और इन्हें कैसे मापा जाता है क्युकी डिजिटल मार्केटिंग के छेत्र में यदि हमे अपनी ऑनलाइन कमाई बढानी है या फिर हम अपने बिज़नस को ऑनलाइन लेकर जाना चाहते है तो हमे इन चीजो का ज्ञान और समझ होनी बहुत जरूरी है क्युकी आप अपने ऑनलाइन बिज़नस से कितना ज्यादा कमा पाते है यह इसी बात पे निर्भर करता है की आपको इन चीजो की कितनी समझ है |

यदि हम बात ब्लॉगर और यूट्यूबर की करे को 90% से अधिक लोगो की कमाई का मुख्य श्रोत Google AdSense ही होता है और यदि किसी को इसकी सही जानकारी नहीं है तो वह अपनी मेहनत से कही कम पैसे यहाँ से कमा पाएगा –

क्युकी Google AdSense आपको तभी पैसे देगा जब आपके वेबसाइट पे एड्स चलेंगे और जैसा की आप जानते ही है एड्स कई प्रकार के होते है और उन्हें कई तरह से चलाया जाता है और सभी केस में हमको अलग-अलग तरह से पैसे मिलते है किसी ऐड प्रकार में हमे ज्यादा पैसे मिलते है किसी में बहुत कम भी मिलते है कुछ एड्स ऐसे होते है जिनमे हमे सिर्फ पैसे तभी मिलते है जब कोई यूजर उसपर click करता है और इन्ही सब चीजो को जो लोग अच्छे से समझ जाते है वो उसी काम से अधिक पैसा कमाने में सफल हो पाते है |

चलिए बिना किसी देरी के फटा-फट से जानते है CPC, CPM, CTR, CPA & CPL क्या है, और आपको इस लेख को अंत तक जरुर पढना है जिससे आपको सभी चीजे बहुत ही अच्छी तरह से समझ आ सके क्युकी यदि आप इसे आधा अधूरा पढेंगे तो आपको कोई भी चीज सही से समझ नहीं आएगी और फिर आप बादमे परेशान होंगे तो चलिए शुरुआत CPC से करते है

CPC क्या है? (What is CPC?)

CPC एक तरह का पेमेंट आप्शन है जो पब्लिशर को यूजर द्वारा ऐड पे click करने पे देना होता है, यदि हम इसके Full Form की बात करे तो CPC- Cost Per Click होता है |

CPC अधिकांश बैनर एड्स के मूल्य को निर्धारित करता है यह एक तरह का Internet Marketing Formula है जिसके आधार पर यह सुनिश्चित किया जाता है की Advertiser को कितना पैसा Publisher को प्रत्येक ऐड के click पे देना होगा

CPC और PPC दोनों एक ही mathod को दो अलग अलग नाम से जाना जाता है लेकिन in दोनों में थोड़ी असमानता है – CPC अधिकांश Publishers प्रयोग करते है और PPC शब्द का प्रयोग अधिकांश Advertiser प्रयोग करते है | जैसा की हम जानते ही है CPC- Cost Per Click और PPC- Pay Per Click होता है जिससे यह साफ़ हो जाता है की Publisher अपने वेबसाइट में ऐड लगाने के बाद जितने भी Clicks आएगे उसके आधार पर पैसे लेगा |

इसे अगर बहुत ही सरल शब्दों में समझे तो इस मैथोद से वेबसाइट ओनर को तभी पैसे मिलेंगे जब कोई विजिटर वेबसाइट में चल रहे ऐड पे click करेगा

CPC कैसे मापे? (How to measure CPC)

जैसा हमसब जानते ही है किसी भी चीज को मापने का एक फार्मूला होता है ठीक उसी प्रकार यदि आप CPC मापना चाहते है तो इसका भी एक फार्मूला है जिससे आप आसानी से CPC कैलकुलेट कर सकेंगे

Actual CPC = (Competitor AdRank / Quality Score) + 0.1

CPC Improve कैसे करे? (How To Improve CPC)

अपने वेबसाइट की CPC improve करने के लिए आपको अपने वेबसाइट का क्वालिटी स्कोर ज्यादा से ज्यादा करना होगा जिससे आपकी वेबसाइट में चल रहे एड्स पे ज्यादा से ज्यादा CPC आ सके |

CPC के क्या फायदे है? (What are the advantages of CPC)

सभी तरह के Ad Compaign Formula में से CPC को ज्यादा महत्व दिया जाता है क्युकी इसमें पहले से यह निर्धारित हो जाता है की आपके वेबसाइट में चल रहे एड्स पे आपको कितनी CPC मिलेगी साथ ही साथ आप अपना क्वालिटी स्कोर बढाकर CPC भी इनक्रीस कर सकते है और इसमें आपको यह फायदा भी मिलेगा की जितना अच्छा और क्वालिटी कंटेंट आपकी साईट में होगा आपको उतना ज्यादा ही इसका लाभ मिलेगा |

CPC से आप ROI (Return On Investment) को भी एनालाइज कर सकते है इससे आप यह अच्छी तरह से देख सकते है की आपको किस पर्टिकुलर कंटेंट में कितनी CPC मिला और इससे आप यह भी एनालाइज कर सकेंगे की आपको किस कंटेंट में कम या ज्यादा पैसे मिले है जिससे आप उसपे सुधार भी कर सकेंगे |

CPM क्या है? (What is CPM)

CPM जिसका Full Form Cost Per Mille इसका एक अन्य Full Form भी है Cost Per Thousand. (आप यह सोच रहे होंगे की CPM में M से Thousand कबसे होने लगा तो आपको बता दू यहाँ M Roman Number वाला है जिसका अर्थ है 1000 उस वजह से यहाँ पे M की जगह पे Thousand आ गया)

ठीक CPC की तरह CPM भी एक Internet Marketing Formula है जिसपे Publisher यानी वेबसाइट ओनर को Banner/Link Ad को अपने वेबसाइट लगाने के बाद Impression के हिसाब से पैसे मिलेंगे |

सरल शब्दों में यदि CPM समझे तो इसे Cost Per Thousand Impression (CPI) से भी जानते है इसमें advertiser वेबसाइट ओनर को तभी पैसे देगा जब उसके ऐड पे impression आएगे, 1000 Impression के हिसाब से ही advertiser publisher को पैसे देता है |

CPM मॉडल पे ऐड click का कोई महत्व नहीं होता है क्युकी इस्पे किसी भी तरह की ऐड हो उसे 1 इम्प्रैशन ही गिना जाता है इसमें कोई भी विजिटर वेबसाइट पे विजिट करता है और जैसे ही कोई ऐड उसे appear होती है उसे 1 impression गिना जाता है |

CPM कैसे मापे? (How to measure CPM)

CPM वह अमाउंट होता है जो 1000 impression होने पर publisher को मिलता है, जैसे आपने CPC को मापना सीखा ठीक उसी तरह चलिए CPM को मापने का फार्मूला देखते है

CPM = Cost (Target Audiance / 1000)

OR

CPM = Cost*1000 / Target Audiance

CPM के क्या फायदे है? (What are the advantages of CPM)

CPM का सबसे बेहतरीन फायदा यह है की यदि कोई भी विजिटर आपकी वेबसाइट में विजिट करता है और उसे ऐड दिखता है अब वो किसी भी ऐड में click न करे या फिर वो ज्यादा देर आपकी वेबसाइट में न रहे फिर भी आपकी सिर्फ विजिटर को ऐड दिखने का आपको पैसा आएगा|

यह ऐड method CPM या CPI उन वेबसाइट के लिए ज्यादा बेहतर है जिनमे विजिटर बहुत देर तक नहीं रुकते और उन साइट्स में विजिटर के ऐड पे click करने का ratio बहुत कम होता है उन साइट्स के लिए CPM/CPI method ज्यादा बेहतर है |

CTR क्या है? (What is CTR)

CTR जिसका Full Form Click Through Rate होता है इस मेथड से Online Advertising Campaign को माप (Measure) कर सकते है CTR में एडवरटाइजर और पब्लिशर दोनों को ही वेबसाइट में आ रहे पेज views पे क्लिक्स का परसेंटेज पता चलता है|

उदाहरण से समझने की कोशिश करते है:- मान लीजिए किसी वेबसाइट में चल रहे बैनर ऐड में 1000 views आए (1000 Impression) और उसमेसे 10 लोगो ने उसपर click किया तो आपकी वेबसाइट का CTR 1.0 ही दिखाया जाएगा |

सरल शब्दों में यदि इसे समझे तो आपकी वेबसाइट में टोटल आए हुए ऐड इम्प्रैशन से click के परसेंटेज को निकालना ही CTR कहलाता है CTR हमेशा ही % में ही निकाला जाता है |

यह मेथड सिर्फ इसी वजह से बनाया गया है जिससे यह पता लगाया जा सके की वेबसाइट में जो भी एड्स दिखाए जाते है उसमे से कुल कितने % यूजर उन एड्स पे click करते है जिससे एडवरटाइजर और पब्लिशर दोनों को ये स्पस्ट हो सके की advertiser को एड्स का कितना भुगतान करना है और उसी प्रकार यह पब्लिशर को भी यह स्पस्ट हो सके की उसे किस नियम से इतना भुगतान मिला है |

CTR कैसे मापे? (How to measure CTR)

CTR = (Click / Impression) * 100

CTR के क्या फायदे है? (What are the advantages of CTR)

CTR का सबसे मुख्य फायदा यह है की इससे आप अपने ऐड को बहुत बेहतर तरीके से एनालाइज कर सकते है यह देख सकते है की जहा आपने ऐड प्लेस कर रखे है वह जगह आपके एड्स पे क्लिक्स आ रहे है या फिर आपको अपने एड्स की जगह बदलने की जरुरत है |

CTR से आप Call to Action ads को ज्यादा बेहतर तरीके से एवोलूट कर सकते है साथ ही साथ इससे हम अपने competitors से भी compare कर सकते है उसी के साथ ये आपको अपना क्वालिटी स्कोर भी एनालाइज करने में मदद करता है जिससे आप उसे सुधारकर अपने CPC (Cost Per Click) को भी सुधार सकते है |

CPA क्या है? (What is CPA)

Cost Per Action या Cost Per Acquisition CPA का Full Form होता है जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है इसमें पैसा यानी Cost Advertiser को तभी देनी होगी जब कोई यूजर ऐड पे एक्शन लेगा जैसे – Sign in, Download, Purchase etc. |

CPA Marketing method का प्रयोग जादातर एफिलिएट मार्केटिंग, ecommerce marketing में ही किया जाता है इसमें Advertiser को ज्यादा रिक्स नहीं होता क्युकी उसे तभी भुगतान करना होता है जब कोई यूजर उसपर एक्शन लेगा |

CPA (Cost Per Action / Cost Per Acquisition) मार्केटिंग को सभी माडल में से सबसे ज्यादा effective माना जाता है क्युकी जब advertiser का काम पूरा होता है तभी advertiser उसका बुगतान करता है |

इस मॉडल में क्लिक और इम्प्रैशन का कोई पैसा नहीं मिलता जब तक यूजर कोई एक्शन नहीं लेगा तब तक advertiser को पैसे देने की जरूरत नहीं है जब किसी को आउटकम सबसे अच्छे चाहिए होते है तब वह CPA Marketing का इस्तमाल करता है

CPA के क्या फायदे है? (What are the advantages of CPA)

  1. CPA ( Cost Per Action / Cost Per Acquisition) का सबसे पहला फायदा यह है की इसमें Advertiser को सिर्फ एक्शन का ही पैसा देना होता है
  2. CPA में रिजल्ट अच्छे मिलते है इसमें सिर्फ आपको वही ऑडियंस मिलती है जो वाकई आपके ऐड से रेलेवेंट है और इंट्रेस्टेड है |
  3. इसमें Advertiser का रिस्क ख़तम सा हो जाता है
  4. CPA ( Cost Per Action / Cost Per Acquisition) मार्केटिंग का एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है की इसमें advertiser एक बार पैसे खर्च करके उसका फायदा बार-बार और हमेशा ले सकते है |
  5. इस मार्केटिंग मेथड से CPC या किसी अन्य पेमेंट मेथड पे भुगतान नहीं करना होता है |

CPL क्या है? (What is CPL)

CPL का Full Form Cost Per Lead होता है जैसा इसके नाम से ही पता चल रहा है की इसमें लीड जनरेट करने पे ही पैसा देना होता है अधिकांश ईमेल मार्केटिंग के लिए CPL मेथड का प्रयोग किया जाता है इसमें advertiser को लीड के हिसाब से भुगतान करना होगा |

आपने देखा होगा की जब आप किसी विडियो को YouTube पे देखते है या फिर किसी वेबसाइट पे विजिट करते है तो कभी कभी आपको एक फॉर्म फिल करने के लिए बोलता है या फिर आपको कोई फ्री ऑफर मिलता है जैसे फ्री डाउनलोड या फिर फ्री कोर्स और उसको पाने के लिए आपको अपनी ईमेल देनी होती है इसी को CPL मार्केटिंग बोलते है |

CPL (Cost Per Lead) में सिर्फ और सिर्फ यूजर से उसका फ़ोन नंबर या ईमेल एड्रेस लिया जाता है और उसे एक लीड माना जाता है | और उसी हिसाब से advertiser प्रति लीड का पैसा Google या अन्य किसी ऐड नेटवर्क को देना होता है |

CPL कैसे मापे? (How to measure CPL)

CPL measure करने के बहुत से तरीके है, चलिए हम सबसे सरल और आसान तरीके को देखते है –

CPL = Total Amount Of Campaign / Conversion Amount

उदाहरण :- आपने 1000 रुपए Campaign में खर्च किए और आपको 200 लीड्स मिली तो आपका CPL होगा 5 रूपए

CPL के क्या फायदे है? (What are the advantages of CPL)

CPL जिसे Cost Per Lead से हम जानते है इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की इसमें हम सिर्फ इंट्रेस्टेड users को अपने साथ कनेक्ट करते है और फिर धीरे-धीरे हम ऑफर्स भेजते है और यूजर को कस्टमर में बदल देते है इसमें हम लीड्स से ही कस्टमर बनाते है |

यह एक ऐसा मॉडल है की कैंपेन के शुरुआत से ही इसमें बहुत ज्यादा रिजल्ट्स मिलने लगते है या ये कहे इस मॉडल में रिजल्ट्स अच्छे आते है |

Conclusion of CPC, CPM, CTR, CPA & CPL

आज हमने जाना CPC, CPM, CTR, CPA & CPL क्या होता है साथ ही साथ हमने ये भी जाना की कैसे इनसबको हम Measure कर सकते है और इसी के साथ हमने सबके फायदे के भी बारे में जाना यदि आप एक publisher है आपका कोई ब्लॉग, वेबसाइट, यूटूब चैनल है या फिर आप एक एडवरटाइजर है और आप अपने बिज़नस को ऑनलाइन प्रोमोट कर रहे है तो आपके लिए CPC, CPM, CTR, CPA & CPL को जानना बहुत ही जरुरी है जिसे आप जान चुके है |

CPC, CPM, CTR, CPA & CPL को आप जितना बेहतर तरीके से समझ जाएगे उतना ही ज्यादा बेहतर हम आपके काम से रिजल्ट पा सकेंगे |

FAQ Related to CPC, CPM, CTR, CPA & CPL

CPS क्या है? What Is CPS

CPS का Full Form Cost Per Sale होता है यह मॉडल ऑनलाइन फैशन शौपिंग जैसी साइट्स प्रयोग करती है जिसमे वो google या किसी अन्य नेटवर्क को तभी pay करते है जब उनका सामान बिकता है |

RPM क्या है? (What Is RPM)

RPM का Full Form Revenue Per Mille होता है यानी की 1000 Views में आपको कितना पैसा मिला | Page RPM का मतलब यह होता है की पेज में कितने 1000 views में कितने पैसे मिले |

1 thought on “CPC, CPM, CTR, CPA & CPL क्या है?”

  1. Pingback: 8+ Best Keyword Research Tools For SEO In Hindi 2022

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *